फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से मारपीट का मामलाः दरोगा के होटल से साक्ष्य जुटाएगी पुलिस, जानिए पूरा मामला

Fri, 04 Dec 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कैटरिंग व्यवसायी के राजी होने पर तीन लाख रुपये दिए। बाद में 18 नवंबर को अपने शाहगंज स्थित होटल में बुलाकर मारपीट की। पत्नी से छेड़छाड़ की। एक लाख रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के व्यापारी से मारपीट-लूट और उनकी पत्नी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस आरोपी दरोगा के होटल से साक्ष्य जुटाएगी। पीड़ित परिवार के भी बयान दर्ज होंगे। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बुलंदशहर के कैटरिंग व्यवसायी ने आरोप लगाया था कि शाहगंज क्षेत्र निवासी जीआरपी के दरोगा नकुल ने उधार के दस लाख रुपये वापस मांगने पर अपनी बेटी का एमबीबीएस में एडमिशन कराने का दबाव बनाया। कहा तभी रुपये वापस करेगा।

संबंधित खबरः बुलंदशहर के व्यापारी से दरोगा ने हड़पे रुपये, जान से मारने की धमकी दी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन




कैटरिंग व्यवसायी के राजी होने पर तीन लाख रुपये दिए। बाद में 18 नवंबर को अपने शाहगंज स्थित होटल में बुलाकर मारपीट की। पत्नी से छेड़छाड़ की। एक लाख रुपये लूट लिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि पीड़ित ने दौरेठा स्थित होटल में घटना का होना बताया है। होटल के पास ही दरोगा नकुल का घर भी है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की जाएगी।


पीड़ित व्यवसायी, उनकी पत्नी और चालक के बयान दर्ज किए जाएंगे। प्रत्यक्षदर्शी आसपास के लोगों के बाद बयान दर्ज करेंगे। सभी की कॉल डिटेल और लोकेशन भी निकलवाएंगे। घटना के पीछे लेन-देन भी है। इसके बारे में भी पड़ताल होगी। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि मामले की विवेचना कराई जा रही है।  

पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तारी
पीड़ित व्यवसायी का आरोप है कि पुलिस दरोगा को बचाने की कोशिश कर रही है। उसने मारपीट, लूट और छेड़छाड़ की। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही। पहले मुकदमा दर्ज करने में दस दिन लगा दिए। अब गंभीर धारा में भी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। वह इस संबंध में उच्चाधिकारियों से भी शिकायत करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें