फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश कलेक्शन मैनेजर की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल

Fri, 23 Oct 2020 09:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान सीता नगर निवासी हसन के रूप में हो गई। वह पैदल ही भागा था। ऑटो में बैठकर भगवान टॉकीज पहुंचा, इसके बाद दोस्त की मदद से ग्वालियर रोड पहुंच गया। बस से झांसी और मुंबई पहुंचा था। पुलिस की टीम उसकी तलाश में मुंबई गई थी। लेकिन वहां से भी भाग गया था। 
विज्ञापन
मुठभेड़ के स्थान पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई स्थित नवलगंज के शराब ठेके के मैनेजर सोनू की हत्या कर छह लाख रुपये लूटने वाले बदमाश हसन अली को गुरुवार देर रात पुलिस ने कालिंदी विहार में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। लुटेरे से कैश, बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। 
विज्ञापन



एत्माद्दौला के नवलगंज में सोमवार को शराब व्यवसायी विनोद यादव के मैनेजर सोनू की गोली मारकर हत्या करने के बाद छह लाख रुपये लूटे गए थे। सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान सीता नगर निवासी हसन के रूप में हो गई। वह पैदल ही भागा था। ऑटो में बैठकर भगवान टॉकीज पहुंचा, इसके बाद दोस्त की मदद से ग्वालियर रोड पहुंच गया। बस से झांसी और मुंबई पहुंचा था। पुलिस की टीम उसकी तलाश में मुंबई गई थी। लेकिन वहां से भी भाग गया था। 

संबंधित खबर- पुलिस चौकी के नजदीक कैश कलेक्शन मैनेजर की हत्या कर छह लाख लूटे, बदमाश फरार
विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गुरुवार रात को एक से चार बजे तक चेकिंग चल रही थी। रात तीन बजे कालिंदी विहार में क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने घेराबंदी की। बाइक सवार हसन अली ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें हसन के दोनों पैरों में गोली लग गई। उसके कब्जे से एक बैग बरामद हुआ है। उससे बरामद बैग में कैश रखा है। 
विज्ञापन

कई शहरों में घूमा 
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि हसन सबसे पहले मुंबई में अपने दोस्त राजू खान के पास पहुंचा। लूटी गई रकम में से कुछ रुपये उसको दे दिए, वहां से अहमदाबाद चला गया। पत्नी के पास रुका, उसे दो लाख रुपये दे दिए।

अहमदाबाद में पुलिस की टीम पहुंची। मगर, वह यहां से जयपुर पहुंच गया। 40 हजार रुपये किराये में खर्च कर दिए। लौटकर आगरा आया तभी पकड़ा गया। पुलिस ने उससे दो लाख रुपये बरामद कर लिए। उसने बैग में साढ़े चार लाख रुपये बताए है। पुलिस उसके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें