आगरा में कीठम झील के पास एक गांव में प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत युवक अपनी रिश्तेदारी में यहां आया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। लड़की की शनाख्त नहीं हो सकी है।
बताया गया है कि आगरा में कीठम से आगे अटूस से सटे गांव खड़वाई में सुबह रामवीर के खेत में लोगों ने प्रेमी युगल के शवों को लटके देखा। यह बात जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। रामवीर ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों में से एक युवक ने मृतक की शनाख्त की। बताया गया है कि वह उसका चचेरा भाई था। मृतक लोकेश (32) मथुरा के महावन में गौनपुर गांव का रहने वाला था और अपने ताऊ के गांव खड़वाई में आया था।