फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी को नहीं माने घरवाले तो थाने पहुंची युवती

Thu, 01 Jun 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
love affair
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की एक युवती ने अपनी जान का खतरा बताया है। गुरुवार को उसने सौ नंबर पर शिकायत की। सूचना पर पुलिस उसे थाने पर लेकर आई। उसने घर जाने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह प्रेमी से शादी करना चाहती है। मगर, घरवाले राजी नहीं हैं।
विज्ञापन


युवती के प्रेम संबंध मोहल्ले के ही एक युवक से कई साल से चल रहे हैं। दोनों एक ही जाति से हैं। युवती ने बताया कि एक महीने पहले घरवालों को उसके प्रेम संबंध की भनक लग गई। इस पर पिता और भाइयों ने उस पर बंदिशें लगा दी। उसे घर से नहीं निकलने देते। उसकी शादी कहीं और करना चाहते हैं। गुरुवार दोपहर युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। 

इस पर पुलिस उसे थाने लेकर आई। वह घर नहीं जाना चाहती थी। बाद में युवती के परिवारीजन आ गए। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। बाद में युवक के घरवालों को भी बुलाया गया। 
विज्ञापन


दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद युवती घर जाने के लिए राजी हुई। हालांकि उसने सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें