फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग परीक्षण की मंडी बना आगरा, धरती के 'भगवान' ले रहे बेटियों की जान

Fri, 14 Jul 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भ्रूण लिंग परीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच में मामले में आगरा मंडी बनता जा रहा है। पिछले एक साल में आधा दर्जन मामले पकड़ में आ चुके हैं। इनमें सभी कार्रवाई राजस्थान पुलिस ने की। गौर करने वाली बात है कि आगरा पुलिस आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। 
विज्ञापन


वहीं डाक्टर निर्मल चोपड़ा की गिरफ्तारी पर आईएमए अध्यक्ष डा. आरएस कपूर ने कहा कि इससे आईएमए की शाख को धक्का लगा है। संस्था खुद लिंग भ्रूण जांच करने वालों के खिलाफ है। जागरूकता कार्यक्रम कर बेटी बचाओ के लिए कार्य कर रही है। डा. निर्मल चोपड़ा का आईएमए आगरा शाखा बहिष्कार करती है। मीटिंग बुलाकर ये प्रस्ताव भी रखा जाएगा। 
 
बताया गया है कि डा. निर्मल चोपड़ा 2008-09 के लिए आगरा आईएमए की अध्यक्ष चुनी गई थीं। इनके बेहतर कार्य करने पर सर्वसम्मति से इनको दूसरी बार भी मौका दिया गया।
विज्ञापन


लेकिन डा. चोपड़ा पर 2007-08 में भी कार्रवाई हुई थी। स्वास्थ्य विभाग की जांच में इनके यहां अल्ट्रासाउंड मशीन पकड़ी गई थी। ये स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं थी। तत्कालीन सीएमओ ने इनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन

अब तक ये डाक्टर पकड़े गए थे रंगेहाथ

हेल्‍थ्‍ा क्राइम - फोटो : Desk
- डा. अमित गुप्ता, अमित अल्ट्रा साउंड एंड स्कैनिंग सेंटर गुप्ता, नालबंद चौराहा

- डा. रेनू भार्गव भरत भार्गव हास्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर, रुनकता 

- डा. विधा गुप्ता एवं डा. उमाकांत गुप्ता विद्या नर्सिंग होम, ट्रांस यमुना कॉलोनी

- डा. राजीव कुमार, प्रिया हास्पिटल ट्रांस यमुना कॉलोनी

- झोलाछाप चमकलाल अल्ट्रासाउंड सेंटर, ट्रांस यमुना कॉलोनी 

- झोलाछाप सलीम के सलीम मेमोरियल हास्पिटल फतेहाबाद 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें