फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीषा के मोबाइल की जांच करेगी आगरा एफएसएल

Tue, 08 Aug 2017 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
आगरा फोरेंसिक लैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा की मृतक प्रधानाध्यापिका अनीषा सिंह के मोबाइल को अब कोतवाली पुलिस जांच के लिए आगरा के विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी। रविवार को प्रधानाध्यापिका की चेहरा व सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि मोबाइल पुलिस के कब्जे में है। मोबाइल की जांच के लिए एफएसएल आगरा भेजा जाएगा। वहीं मंगलवार को मृतक अनीषा सिंह के परिजन कोतवाली पुलिस के साथ वेस्ट प्रतापनगर पहुंचे। पूर्व प्रधान सौदान सिंह के मकान में किराए पर रहने वाली अनीषा के कमरे से सामान को निकलवाया। 

अनीषा के परिजन  सामान को डीसीएम में भरकर ले गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एसी, डबलबेड, वाशिंग मशीन, रसोई गैस, सिलेंडर, बर्तन, कपड़े, कागजात व सर्विस बुक आदि सामान अनीषा के परिजनों की सुपुर्दगी में दिया है। परिवार ने अनीषा का आकाशवाणी स्थित मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार किया था। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को गांव बेरी के श्रीकृष्ण जूनियर हाईस्कूल में शोक का माहौल था। इसी विद्यालय में अनीशा सिंह प्रधानाचार्या के पद पर कार्य कर रही थीं। सुबह छात्रों को प्रार्थना सभा में शिक्षिका की मौत के बारे में बताया तो हर चेहरा उदास था। विद्यालय के स्टाफ और छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रबंधक नारायन सिंह ने बताया कि अनीशा स्कूल अकेले ही आती थीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें