फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महासिर स्थित ससुराल आए युवक की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के घरवालों ने उसकी पत्नी पर हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के मोहल्ला पश्चिमी लखपेड़ा निवासी सुरेश चंद्र तिवारी के 26 वर्षीय बेटे पुनीत तिवारी की शादी पांच वर्ष पहले थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव महासिर निवासी दिनेश चंद्र पांडेय की बेटी अंजू से हुई थीं। रक्षाबंधन से एक दिन पहले पुनीत पत्नी को लेकर ससुराल आया था। सोमवार रात सभी लोग छत पर सोए थे। रात लगभग तीन बजे पुनीत को उठाने की कोशिश की तो वह उठा नहीं, उसे हिचकियां आ रहीं थीं। पत्नी अंजू अपनी मां के साथ मिलकर उसे प्राइवेट डॉक्टर के यहां लेकर शहर आई, लेकिन यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंजू ने पुनीत के पिता को फोन करके मामले की जानकारी दी। वह महासिर आए तो बेटे का शव देखकर गश खाकर गिर पड़े। होश में आने पर उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी का कहना है कि पुनीत को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया होगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होेने पर विसरा प्रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें