फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनेपर निकले कैंट के होटल से पकड़े गए दो युवक

Wed, 28 Sep 2016 01:10 AM IST
किडनेपर निकले कैंट के होटल से पकड़े गए दो युवक
विज्ञापन
छह लुटेरे पकड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन के पास होटल अग्रवाल पैलेस एंड रेस्तरां से उठाए गए चार युवक आतंकी नहीं थे। इनमें से दो किडनेपर निकले और दो अपहृत। दोनों अपहृत को होटल में बंधक बनाकर रखा गया था। इन्हें छोड़ने के लिए 15-15 लाख फिरौती की डिमांड की गई थी। इसमें से लगभग नौ लाख मिल चुके थे। दिल्ली के रोहिणी थाना की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार कर उनसे दोनों अपहृत को मुक्त कराए।
विज्ञापन

बता दें, कैंट के इस होटल से रविवार सुबह चार बजे चार लोग उठाए गए थे। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आई टीम ने होटल में हथियार तान दिए गए थे। टीम होटल के सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गई थी। इसके चलते खुफिया एजेंसियां भी टेंशन में आ गई थीं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपहरण के आरोपियों में पश्चिमी बंगाल के दार्जिलिंग का सुनील कुमार थापा (34) और चेन्नई का मौहम्मद अली (32) शामिल हैं। बता दें, होटल से मिली दो आईडी में एक सुनील कुमार थापा की थी। इन्होंने दो लोगों को अपहरण कर यहां बंधक बना रखा था। अपहृतों में मेघालय के लालनसइंग (42) और  मिजोरम के सी. जोसांगलियाना उर्फ विलियम (36) शामिल हैं। इनमें आपस में रिश्ता भी है। विलियम चाचा है और लालनसइंग भतीजा। 
लालनसइंग की पत्नी डोरोथी और विलिम की पत्नी जेसिका ने शिलांग (मेघालय) में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 24 सितंबर को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा से मदद मांगी। सर्विलांस पर उनकी लोकेशन आगरा की ट्रेस हुई। इसके सहारे पुलिस होटल तक पहुंची और दोनों पकड़ कर अपहृत मुक्त करा लिए। फिरौती के रूप में लगभग नौ लाख रुपये उनके खाते में जमा कराए थे।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने एनआईए तक को मिलाए फोन
आगरा। मंगलवार को आगरा पुलिस के अफसरों ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, सीबीआई, एनआईए के अलावा यूपी एटीएस और एसटीएफ के आला अफसरों से संपर्क किया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से यह जानकारी मिली कि आगरा में दबिश रोहिणी की क्राइम ब्रांच ने दी थी। अपहरण के इस मामले की जांच रोहिणी थाना पुलिस कर रही है।

नशे के कारोबार से जुड़ा है मामला
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लालनसइंग असम राइफल का पूर्व सेनाकर्मी है। उसकी मुलाकात सुनील कुमार थापा से हुई। दोनों में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के कारोबार पर बात हुई। इसमें विलियम भी जुड़ गया। सुनील ने दोनों को चैन्नई के गनी भाई और मीरा से मिलवाया। आशीष नाम के शख्स से 30 लाख का माल मंगाया गया। डिलीवरी मुरादाबाद में हुई । यहां माल चेक किया गया तो इसमें खाने-पीने का सामान मिला। इस पर गनी भाई ने लालनसइंग और विलियम को बंधक बना लिया। छोड़ने की एवज में 30 लाख मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें