फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत की तौहीन में नप गया थानेदार, सात दिन कारावास का नोटिस

Wed, 04 Oct 2017 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
court
विज्ञापन
आगरा के एत्माद्दौला थाना के प्रभारी निरीक्षक हुकुम सिंह अदालत की अवमानना में फंस गए हैं। एसीजेएम राकेश कुमार गौतम ने उन्हें नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


इसमें यह भी कहा गया है कि क्यों न उन्हें ( हुकुम सिंह को ) अदालत की अवमानना के आरोप में सात दिन कारावास से दंडित किया जाए। यह मामला वाहन सीज कर लिए जाने का है। 

वाहन स्वामी हेमंत कुमार की ओर से कोर्ट में वाहन रिलीज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। कोर्ट ने थाना से आख्या तलब कर सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख नियत की लेकिन कई तारीख गुजर जाने के बावजूद आदेश का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आख्या नहीं भेजी बल्कि दरोगा विनोद कुमार की ओर से जवाब दाखिल किया गया कि तकनीकि मुआयना न होने के कारण वांछित आख्या नहीं दी गई है। कोर्ट ने इस जवाब पर सख्त रुख अपनाते हुए 29 सितंबर को एसएचओ हुकुम सिंह को तलब किया। इसके बावजूद हुकुम सिंह न तो खुद कोर्ट में हाजिर हुए और न ही आख्या प्रस्तुत की। इस पर कोर्ट ने यह नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें