फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी के इस डीलक्स रेस्टोरेंट में सड़ी सब्जियों से बनाया जा रहा था खाना

Wed, 13 Dec 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रेस्टोरेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने गांधी नगर बाईपास रोड स्थित मोती महल डीलक्स होटल में छापा मारा। यहां सड़ी सब्जियों से खाना बनाया जा रहा था। मांसाहार और शाकाहार भोजन एक साथ फ्रीज में रखा हुआ था। इसके अलग-अलग पकाने की भी व्यवस्था नहीं थी। 
विज्ञापन


होटल मालिक कमला नगर निवासी दीपक गुप्ता को नोटिस देने के साथ पनीर का नमूना भरा गया है।  एफएसडीए की टीम ने किचन का जायजा लिया तो गंदगी पसरी हुई थी। कोने में कचरे के ढेर लगे हुए थे। कुकिंग स्टाफ एप्रिन नहीं पहने हुए थे। फ्रीज में सब्जियां सड़ी हुई थी। इसके दूसरे चैंबर में मांसाहार और शाकाहार भोजन रखा हुआ था। इन दोनों को एक ही साथ पकाया जाता था। 

जिला अभिहित अधिकारी डा. श्वेता सैनी ने बताया कि मांसाहार-शाकाहार भोजन अलग-अलग बनाने और रखने का नियम है। होटल में ऐसा नहीं मिला, गंदगी भी थी। नोटिस दिया है, पनीर की जांच कराई जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य, खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुंजन और जगवीर सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें