फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयालबाग में किसान पर तेजाबी हमला 

Fri, 02 Dec 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव में चल रही रंजिश में घटना होने का शक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड के गांव कुंडौन निवासी किसान रमेश चंद पर गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे दयालबाग में तेजाबी हमला किया गया। वह अपने साले रविन्द्र के साथ एक्टिवा से अपने दामाद सतीश रावत से मिलने जा रहे थे। बाइक सवार दो युवकों ने उन पर तेजाब की पूरी बोतल उडे़ल दी। उन्हें एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि उनकी गांव में कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। इसमें वारदात होने का शक है। 
विज्ञापन

रमेश चंद दूध का काम भी करते हैं। गांव से दामाद के घर के लिए चले थे। सतीश रावत दयालबाग में ही रहते हैं। माना जा रहा है कि गांव से ही दो युवक उनके पीछे लग गए। उनके साथ बैठे रविन्द्र को इसका अहसास हुआ था लेकिन तब ध्यान नहीं दिया। दयालबाग में दोनों युवकों ने बाइक को एक्टिवा के आगे लगाया। रमेश चंद बाइक चला रहे थे। उन पर तेजाब डाल दिया। उनका चेहरा झुलस गया। कपड़े जल गए।  उनके दामाद ने बताया कि वह हमले में बेहोश हो गए। उधर पुलिस का कहना है कि गांव में चल रही उनकी रंजिश के बारे में जानकारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें