फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबोचा गया भाजपा विधायक को धमकाने वाला, पुलिस हिरासत से था भागा

Wed, 27 Sep 2017 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस जीप से कूदकर भागे भाजपा विधायक को धमकाने के आरोपी को फिरोजाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह बीते सोमवार को मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान जीप से कूदकर भाग गया था। 
विज्ञापन

 
बता दें कि फ़िरोज़ाबाद सदर के भाजपा विधायक मनीष असीजा के आवास पर 17 सितंबर की रात को फायरिंग की गई थी। इसमें विधायक मनीष असीजा का बेटा ऋषि असीजा बाल-बाल बच गया था। 

19 सितंबर को असीजा के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। इस मामले में पुलिस छह लोगों को दो दिन पहले जेल भेज चुकी है। पुलिस  जांच में सामने आया कि विधायक असीजा ने जमीन पर कब्जे के मामले में सिफारिश नहीं की थी इस खुन्नस में उन पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन


उन पर हुए हमले के मुख्य आरोपी अनूप शर्मा निवासी गांधी नगर को पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर लिया है। अनूप सोमवार को उस समय पुलिस की जीप से कूद कर भाग गया था, जब पुलिस सभी आरोपियों को मेडिकल के लिए ले जा रही थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें