फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के प्रतीक्षालय में की गई मासूम से दरिंदगी, दबोचा नाबालिग दरिंदा

Mon, 14 Aug 2017 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी को पकड़ा है, वह नाबालिग है। आरोपी ने जुर्म का इकबाल कर लिया। आरोपी के मां-बाप भी सब कुछ जानते थे। उन्हें भी आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में 10 अगस्त को स्कूल से घर जाते समय लापता हुई छह वर्षीय बच्ची का शव 11 अगस्त को पुलिस लाइन परिसर में मिला था। रविवार को पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जब पूछताछ की तो उसने जुर्म का इकबाल कर लिया। सोमवार को प्रेसवार्ता कर एसपी राजेश एस ने बताया कि खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गईं थीं। 

अमर उजाला में छपी खबर पर विश्वास कर जब जांच की दिशा को बदला गया तो खुलासा होने में ज्यादा समय नहीं लगा। स्वाट टीम प्रभारी दिवाकर सिंह व सदस्य राधेश्याम ने खुलासे में अहम भूमिका निभाई। घटनास्थल से लेकर सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल करने के बाद नाबालिग आरोपी को दबोच लिया। मानसिक रूप से कमजोर बताए जा रहे आरोपी से सच्चाई पूछी गई तो उसने खुद ही सारे सबूत बरामद करा दिए। 
विज्ञापन

बच्ची कहती थी मामा

एसपी ने बताया कि बच्ची आरोपी को मामा कहती थी। उसे वह टाफी का लालच देकर पुलिस लाइन परिसर में लाया था। वहां बने प्रतीक्षालय में दुष्कर्म-कुकर्म किया। चीखने पर उसका मुंह दबा दिया। दरिंदगी करने के बाद पास ही टूटे पडे़ कांच के टुकडे़ से बच्ची का गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को झाडियों में फेंक कर भाग गया। 
विज्ञापन

मां बाप ने छुपाई बेटे की करतूत

बताया गया है कि आरोपी के घर पहुंचने के बाद मां बाप को हकीकत पता चलते देर नहीं लगी। मगर उन्होने भी इस घिनौने कृत्य में बेटे का ही साथ दिया। उसके खून से सने कपडे़ धोए। साथ ही घटना को छिपाए रखा गया। दो बार पुलिस आरोपी से पूछताछ भी कर चुकी थी लेकिन तब भी परिवारीजन उसे निर्दोष बताते रहे। हकीकत सामने आने के बाद सभी चुप हो गए। 

पुलिस ने नाबालिग आरोपी की मां और पिता को भी सच व साक्ष्य छिपाने का आरोप बनाया गया गया है। नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। वहीं आरोपी मां बाप को चालान कर जेल भेजा है। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए स्वाट टीम को पांच हजार रुपये का इनाम व प्रशस्ति पत्र दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें