फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में खुलेआम घूम रहे कोख के कातिल, दलालों ने राजस्थान की टीम को बताए 12 नाम

Sat, 15 Jul 2017 06:16 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
दलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भ्रूण लिंग परीक्षण की मंडी बनते जा रहे आगरा में कोख के कातिल खुलेआम घूम रहे हैं। यूपी पुलिस फिर भी इन पर कार्रवाई नहीं कर पा रही। बीते एक साल में ही करीब आधा दर्जन मामले पकड़ में आए। सभी को राजस्‍थान पुलिस ने पकड़ा। शुक्रवार को हुई गिरफ्तारी के बाद इस घिनौने खेल में लिप्त 12 और डाक्टरों के नाम राजस्‍थान पुलिस को मिले हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि आगरा में डाक्टर निर्मल चोपड़ा की गिरफ्तारी के बाद यह बात बिल्कुल साफ हो गई है कि आगरा में लिंग जांच का अवैध कारोबार पूरे जोर शोर से चल रहा है। पहले ये लगता था कि यह भ्रूण लिंग परीक्षण का कारोबार यमुनापार और देहात क्षेत्र में ही हो रहा है। कुछ नए और अवैध रूप से खुले हास्पिटल में झोलाछाप इस को अंजाम दे रहे हैं। 

लेकिन डा. निर्मल चोपड़ा जैसी नामी डाक्टर के भ्रूण लिंग जांच के काले खेल में पकड़े जाने के बाद तस्वीर एकदम उलट गई है। शुक्रवार को हुई कार्रवाई के बाद बड़े डाक्टर भी शक के घेरे में हैं। हालांकि डा. चोपड़ा पर कार्रवाई नई बात नहीं है। 2007-08 में स्वास्थ्य विभाग की जांच में इनके यहां अल्ट्रासाउंड मशीन पकड़ी गई थी। ये स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं थी। तत्कालीन सीएमओ ने इनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


राजस्‍थान में पीसीपीएनडीटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रघुवीर सिंह ने बताया कि डा. निर्मल चोपड़ा के रैकेट में पकड़े गए दलालों के मोबाइल में आगरा के 12 डाक्टरों के नाम मिले हैं। पूछताछ में दलालों ने बताया कि ये सभी डाक्टर भी भ्रूण लिंग परीक्षण करते हैं। इन 12 डाक्टरों में दो आगरा के सदर क्षेत्र, पांच ट्रांसयमुना कालोनी और पांच देहात क्षेत्र में गैरकानूनी धंधा चला रहे हैं। 
विज्ञापन

इससे पहले इनकी हो चुकी गिरफ्तारी

हेल्‍थ्‍ा क्राइम - फोटो : Desk
- डा. अमित गुप्ता, अमित अल्ट्रा साउंड एंड स्कैनिंग सेंटर गुप्ता, नालबंद चौराहा

- डा. रेनू भार्गव भरत भार्गव हास्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर, रुनकता 

- डा. विधा गुप्ता एवं डा. उमाकांत गुप्ता विद्या नर्सिंग होम, ट्रांस यमुना कॉलोनी

- डा. राजीव कुमार, प्रिया हास्पिटल ट्रांस यमुना कॉलोनी

- झोलाछाप चमकलाल अल्ट्रासाउंड सेंटर, ट्रांस यमुना कॉलोनी 

- झोलाछाप सलीम के सलीम मेमोरियल हास्पिटल फतेहाबाद 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें