फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-ट्राला के बीच पिसी कार, दो की मौत

Tue, 29 Dec 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-2 पर लंगड़े की चौकी पर सोमवार रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसे में हुंडई मैगना कार सवार महिला समेत दो की मौत हो गई। पहले कार की टक्कर ट्रक से हुई। फिर अगले ही पल ट्रक के साथ घिसटती कार सामने से आ रहे 18 टायरा ट्राला से टकराई। दोनों के बीच कार पिस गई। क्षत-विक्षत शव इसमें बुरी तरह फंस गए। इन्हें निकालने के लिए कार को गैस कटर से काटा गया। इसके चलते हाईवे पर रात 1:30 बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कार (यूपी -80 सीएच 2511) लंगडे़ की चौकी की तरफ से कमला नजर की ओर जा रही थी। गिट्टी लदा ट्रक (आरजे05जीए 6749) खंदारी की ओर से आ रहा था। इसने जैसे ही लंगड़े की चौकी ओर टर्न लिया, कार से जा टकराया। कार में साइड से टक्कर लगी। ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया।
ट्रक  के साथ कार घिसटते ही सामने से आ रहे लोहे के ठोस पाइप से लदे ट्रॉला ( आरजे05जीए 8485) से जा टकराई। दोनों बड़े वाहनों की टक्कर में कार बुरी तरह से पिच गई। इसे चला रहे पुरुष और पास की सीट पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उनके क्षत-विक्षत शव कार में बुरी तरह से फंस गए। ट्रक और ट्राला के चालक भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव निकालने के लिए पहले कार को बेलचे और सरियो की मदद ली। इसके बाद गैस कटर से काटा गया। इसके चलते हाइवे पर जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक महिला के पर्स से पुलिस को मोबाइल फोन मिला है। लेकिन रात के दो बजे तक उसके परिवार से संपर्क नहीं किया गया था। कार कमला नगर की ओर जा रही थी। माना जा रहा है कि कार सवार लोग आस पास के ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें