फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में पूजन सामग्री मिलने पर लोगों में आक्रोश

Mon, 26 Oct 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल के पास कूड़े के ढेर में पूजन सामग्र्री और देवी प्रतिमा मिलने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों का कहना था कि नगर निगम ने दशहरा घाट पर यमुना में विसर्जित की गई प्रतिमा और पूजन सामग्री को उठाकर कूड़े के ढेर में डाल दिया है। इसका उन्होंने जमकर विरोध किया। मौके पर पहुंचे नगर निगम अधिकारियों ने कूड़े के ढेर से पूजन सामग्री और देवी प्रतिमा को हटवाया। तब कहीं जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

रविवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे ताजमहल पूर्वी गेट स्थित पाठक प्रेस के सामने डलावघर में लोगों को पूजन सामग्री और देवी प्रतिमा दिखाई दी। इस पर आए आसपास के लोगों का कहना था कि देवी प्रतिमा और पूजन सामग्री नगर निगम ने यमुना से उठाकर यहां फेंक दी है। लोगों ने नारेबाजी की। काफी देर तक प्रदर्शन किया। मामला ताजमहल के पास होने के कारण अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया।
ताजगंज थाने की पुलिस और नगर निगम के अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने कर्मचारियों की मदद से देवी प्रतिमा और पूजन सामग्री को हटवाया। इसके बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इधर, नगर निगम अधिकारी का कहना है कि कोई और व्यक्ति यहां पूजन सामग्री डाल गया होगा। नगर निगम कर्मचारियों का यह काम नहीं है। क्योंकि वह तो बहुत सी प्रतिमाओं को एक साथ ले जाएंगे, एक नहीं। विसर्जन के बाद देवी प्रतिमाओं को निकालकर घाट किनारे रखा जा रहा है। इसके बाद इन्हें खारी नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें