फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी के लिए व्यवसायी पर चौथी बार जानलेवा हमला, फायरिंग में ग्राहक घायल

Fri, 08 Jun 2018 04:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा)
विज्ञापन
फायरिंग करते बदमाश्ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के फतेहाबाद में बाइक से आए तीन बदमाशों ने स्वीट हाउस के मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। 
विज्ञापन


वहीं फायरिंग में दुकान के अंदर खड़े ग्राहक को हाथ में गोली लग गई। उसे आगरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मिष्ठान व्यवसायी पर ये चौथी बार हमला हुआ है। 

इससे पहले हमला करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है धौलपुर जेल में बंद एक बदमाश रंगदारी के लिए व्यवसायी पर हमले करवा रहा है। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद के चौराहा मोहल्ला निवासी सुभाष पेंगोरिया मिष्ठान के बड़े व्यवसायी हैं। फतेहाबाद के आंबेडकर चौक पर उनकी स्वीट की शॉप है। शुक्रवार को वह दुकान पर थे। 

तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उनकी दुकान के सामने रुके। पीछे और बीच में बैठे बदमाश ने सुभाष पर गोली चला दी। इससे दुकान में खड़े अशोक पुत्र रामनाथ निवासी नगला मवई को हाथ में गोली लग गई।

इसके बाद बदमाश एक और फायर करते हुए वहां से भाग निकले। वहीं अशोक को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से आगरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

सूचना विधायक जितेंद्र वर्मा और एसपीआरए नित्यानंद राय मौके पर पहुंचे और दोपहर में एसएसएपी अमित पाठक भी मौके पर पहुंचे। वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। जिसमें बदमाश फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। एक बदमाश हेलमेट पहने हुए दिख रहा है।

एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि धौलपुर जेल में बंद बदमाश तारा व्यवसायी से रंगदारी मांग रहा है। वही उन पर हमला करवा रहा है। संबंध में डीएम धौलपुर से बात हुई है। 

तारा को आगरा जेले में शिफ्ट कराया जाएगा। इससे पहले हमला करने वाले तीन बदमाश पकड़ लिए गए हैं, जल्द ही अब हमला करने वाले बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें