फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिछवां के गांव लोधीपुर से तिलक समारोह में सम्मिलित होने के बाद वापस लौट रहे बाइक सवार को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में फर्रुखाबाद निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली और बिछवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल कोतवाली का होने के चलते पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी विश्वनाथ पुत्री का तिलक चढ़ाने के लिए थाना बिछवां क्षेत्र के गांव लोधीपुर आए थे। रात को साथ आया मुनेश यादव (35) बाइक से घर वापस लौट रहा था। रात करीब 11:30 बजे बाइक जब गांव अंजनी के पास पहुंची तभी किसी वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में मुनेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे की जानकारी होने के बाद थाना बिछवां और कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र का निकला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी होने के बाद मृतक के परिजन भी आ गए। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित था और गांव में खेती आदि कार्य करता था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें