फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायग्यान में अराजकतत्वों ने मूर्तियां खंडित की, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सरायग्यान मोहल्ला में अराजकतत्वों ने बुधवार की रात मंदिर में रखीं देव मूर्तियां खंडित कर दी। इससे गुरुवार को लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली के मोहल्ला सरायग्यान स्थित संतोषी माता मंदिर को लेकर न्यायालय में वाद चल रहा है। प्रबंधक कमलेश सक्सेना मंदिर की देखरेख करते हैं।

बुधवार की रात को अराजकतत्वों ने मंदिर में लगी देव मूर्तियां खंडित कर दी। गुरुवार सुबह जब मंदिर खोला गया तो ये नजारा देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित पैदा हो गए। मोहल्ले में तनाव की स्थिति बन गई। इस बीच सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मंदिर का निरीक्षण करने के बाद प्रबंधक व स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अराजकतत्वों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी राकेश पांडेय मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें