फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ासे से काटकर चचेरे भाई को मार डाला

विज्ञापन
युवक की हत्या
विज्ञापन
कुर्रा (मैनपुरी)। गांव सहन में रविवार की दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक ने विकलांग चचेरे भाई की गड़ासा से काट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह लोगों को धमकाते हुए भाग निकला। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुटी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव सहन निवासी पप्पू बाल्मीकि (45) एक पैर से विकलांग था। कुछ दिन पूर्व उसका चचेरे भाई अजय और अनिल से झगड़ा हो गया था। इधर, रविवार की दोपहर करीब 12.30 बजे पप्पू और अजय ने एक साथ शराब पी। इसके बाद दोनों के बीच पुराने झगडे़ को लेकर बहस होने लगी।

कहासुनी के दौरान अजय मांस काटने वाला गड़ासा लेकर आया और पप्पू के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। धारदार हथियार से जख्मी होकर पप्पू लहुलूहान होकर जमीन पर गिरकर ढेर हो गया। इस बीच जब परिवार के कुछ लोग बचाने दौड़े, तो आरोपी ने उन्हें गड़ासा दिखाकर धमकाते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


वहीं लोग लहूलुहान पप्पू को लेकर जिला अस्पताल भागे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से गांववाले स्तब्ध रह गए। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें