फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चिन्हित 58 भूमाफिया पर दर्ज होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
land capturing
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन के निर्देश पर जिले में भूमाफिया के चिह्निकरण का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक जिले में 58 भूमाफिया चिह्नित किए जा चुके हैं। लगभग इन सभी ने 60 से अधिक सरकारी संपत्तियों पर कब्जा किया हुआ है। इसके अलावा निजी जमीनों पर विवाद अलग है। इनके द्वारा कब्जा की गई सरकारी जमीनों का रकवा 12 हेक्टेयर से अधिक है। अब शीघ्र ही इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सरकार बनाने के बाद से ही योगी सरकार के निशाने पर भूमाफिया हैं। इसके तहत सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां भूमाफिया को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इसके तहत अधिकारियों ने जिले में अब तक 58 भूमाफिया की सूची बनाई है। यह कार्य अभी चल रहा है। इसलिए भूमाफिया की संख्या में अभी और बढ़ोतरी हो सकती है। इन 58 लोगों ने जिले भर में कुल 60 से अधिक सरकारी संपत्तियों पर कब्जा किया हुआ है। इनमें ग्रामसभा की जमीन, चारागाह की जमीन, ऊसर की जमीन आदि शामिल हैं। अवैध रूप से कब्जा की गई जमीनों का कुल रकवा 12 हेक्टेयर से अधिक बैठता है।

एडीएम बी राम ने बताया कि शासन के निर्देश पर भूमाफियाओं को चिह्नित करने की कार्रवाई चल रही है। साथ ही उक्त लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराकर निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
एडीएम बीराम ने बताया कि चिह्निकरण के बाद लगभग पांच भूमाफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें शैलेंद्र सिंह पुत्र मेघनाथ सिंह निवासी किन्हावार, रमेश पुत्र मुलायम, सुखवीर सिंह पुत्र रमेश चंद, बलराम पुत्र रमेशचंद्र सभी निवासी बखतपुर एवं एक अन्य शामिल है। एडीएम ने बताया कि इन सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। ताकि भविष्य में वे कभी जमीनों पर कब्जे आदि के काम न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें