फिरोजाबाद। पंजाब के अमृतसर में रावण के पुतला दहन के दौरान हुआ हादसे के बाद फिरोजाबाद का जिला एवं पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया।क्योंकि लेबर कालोनी की रामलीला में पुतला दहन होने के कारण वहां काफी भीड़ एकत्रित थी। रेलवे लाइन के किनारे फोर्स तैनात कर दिया है।
पंजाब के अमृतसर में रेलवे लाइन किनारे पुतला दहन के ही दौरान मची भगदड़ में ट्रेन की चपेट में आने से हुए हादसे की जानकारी होते ही फिरोजाबाद का पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। डीएम नेहा शर्मा एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल ने लेबर कालोनी की रामलीला के मंचन के दौरान रेलवे ट्रैक पास होने के कारण एसपी सिटी का पर्याप्त पुलिस बल तैनाती के आदेश दिए हैं।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने लेबर कालोनी की रामलीला में सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल,एसओ मटसेना नीरज मिश्रा,एसओ लाइनपार गीता सिंह,एसएचओ दक्षिण लोकेंद्र सिंह सहित काफी पुलिस बल तैनात कर दिया था। रेलवे लाइन के किनारे भीड़ एक साथ नहीं निकले इस लिहाज रिक्रूट जवाने के साथ पीएसी के जवानों को तैनात किया है। इसके साथ आरपीएफ थाना प्रभारीबीएन द्विवेदी एवं जीआरपी थाना प्रभारी कौशल कुमार सहित पुलिस बल के साथ लेबर कालोनी फाटक पर मौजूद थे।
एसपी सिटी ने कहा कि फाटक एवं रेलवे लाइन के किनारे की ओर कोई नहीं जाए इस लिहाज से फोर्स तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रयास यह रहेगा कि कोई हादसा नहीं होने पाए।