फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने आने से किया इंकार तो दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बिछवां। पत्नी ने मायके से आने से मना कर दिया तो पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पंखे पर फंदे पर लटकने के दौरान युवक को करंट भी लगा। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के घर में शादी समारोह के आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। हादसे के बाद खुशी वाले घर में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर निवासी अमन कठेरिया (26) की पत्नी नीलम पुत्री के साथ करीब 10 दिन पूर्व मायके रहने गई थी। अमन की मौसी की शादी 14 अप्रैल को होनी है। बारात की तैयारियों में परिवार के लोग जुटे हुए थे। घर में शादी समारोह का आयोजन होने वाला था। इसलिए अमन पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था। वहां पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी के आने से मना करने के बाद शनिवार रात को अमन घर लौट आया। परिजनों के अनुसार रात में ही उसने कमरे के पंखे में फंदा डाल लिया।

वह फंदे पर झूला तभी उसे करंट भी लग गया। घटना के समय घर में अमन अकेला था। घरवालों ने उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। परिजनों ने गांव के एक युवक से घर जाकर पता करने के लिए कहा। जब युवक घर पहुंचा तो कमरे में शव लटका देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत ही फोन कर अमन द्वारा खुदकुशी किए जाने की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी होने के बाद खुशी वाले घर में मातम छा गया। वहीं सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें