देवप्रयाग। तहसील क्षेत्र के हिसरियाखाल पट्टी के सिलोड़ गांव में चोरों ने प्रवासियों सहित अन्य घरों के ताले तोड़कर नकदी उड़ाई। शनिवार रात को चारों ने गांव में काशीराम बड़ोनी, इंद्रभूषण बड़ोनी व उपेंद्र दत्त बडोनी के मकानों के ताले तोड़े। सूचना ग्रामीणों की ओर से देहरादून में रह रहे प्रवासियों को दी गई। उपेंद्र दत्त बडोनी एवं रमेश बडोनी ने बताया कि चोर घर से कपड़े और 15 हजार ले गए, जबकि काशीराम बडोनी एवं इंद्रभूषण बडोनी के घर के किचन में चोरों ने खाना भी बनाया। एसडीएम कीर्तिनगर नूपुर वर्मा ने बताया कि ताले टूटने की सूचना पर पटवारी को मौके पर भेज दिया गया था।