फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला बाजारी को ले जाया जा रहा दो सौ बोरा गेहूं पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस और पूर्ति निरीक्षक टीम ने बुधवार को सरकारी गोदाम से ट्रक में लादकर काला बाजारी के लिए ले जाया जा रहा दो सौ बोरा गेहूं पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक चालक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने खाद्य वस्तु अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में सिरसागंज मार्ग पर मंगलवार की रात ट्रक में एफसीआई गोदाम से 200 बोरा गेहूं काला बाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। जानकारी होने पर पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संजय मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ट्रक में लदे गेहूं की जांच करने पर उस पर एफसीआई की मुहर लगी हुई थी। उक्त गेहूं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए आया था।

पकड़े गए ट्रक चालक अखिलेश निवासी गांव कलुआपुर थाना किशनी ने बताय कि सरकारी गोदाम से यह माल मुनीम उपेंद्र ने लदवाया था। मुनाफा कमाने के उद्देश्य से सरकारी गेहूं की बाजार में काला बाजारी की जा रही थी। ट्रक में लदे एक गेहूं के बोरा का वजन 50 किलोग्राम है।
विज्ञापन

मामले में पूर्ति निरीक्षक दीपक जैन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चालक अखिलेश व मुनीम उपेंद्र के विरुद्ध खाद्य वस्तु अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी मुनीम की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें