फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन के जतीपुरा में प्रेमी युगल ने गुरुवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तलाश कर रहे दोनों के परिवारीजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। यहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 10 अगस्त को स्कूल गई किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाला युवक भगाकर ले गया था। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। 11 अगस्त को किशोरी को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने का मामला किशोरी के पिता ने पड़ोसी युवक सुमित उर्फ सुम्मी पुत्र सत्यप्रकाश और राहुल पुत्र कैलाशी के खिलाफ थाना गोविंदनगर में दर्ज कराया था।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गुरुवार को तलाश के दौरान परिवारीजनों को प्रेमी युगल गोवर्धन के जतीपुरा में दिखाई दिए। उन्होंने ने भी परिवारीजनों को देख लिया और पकड़े जाने के डर से दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि 10 अगस्त को किशोरी भगाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। सुमित और राहुल की काफी तलाश की गई, लेकिन इन दोनों और किशोरी का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें