फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप जिलाध्यक्ष पर हुआ जानलेवा हमला

विज्ञापन
vhp - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र मे विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पर शनिवार शाम को अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। गोलियां गाड़ी में जा लगीं। फायरिंग की आवाज सुनकर जब वहां लोग एकत्रित हुए तो हमलावर भाग गए।
विज्ञापन


भोगांव विधायक व कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। जिलाध्यक्ष ने थाने में तहरीर दी है। वहीं कार्यकर्ताओं में घटना के बाद से आक्रोश व्याप्त है।


विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा शनिवार को थाना भोगांव क्षेत्र के गांव महादिया में आयोजित एक दावत कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे।

शाम करीब 7.45 बजे जब वह गांव से जीटी रोड सड़क पर आए तभी सामने से आए बाइक पर सवार दो हमलावरों ने फायरिंग कर दीं। दो गोलियां गाड़ी में लगी। जिससे गाडी का शीशा टूट गया। दूसरी गोली चेस में जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए।

जिसके बाद हमलावर बाइक से भाग गए। जिलाध्यक्ष पर हमले की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। वहीं विधायक भोगांव रामनरेश अगिभनहोत्री भी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना के बाद से ही कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। कुछ लोगों का कहना है कि प्रतिबंधित मांस के पकडे़ जाने की घटना के बाद गोकशों ने ही उन पर फायरिंग कराई होगी। थानाध्यक्ष का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें