फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने दर्ज कराई पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुसमरा। थाना किशनी क्षेत्र में लोअर गंगा नहर के रायहार पुल से युवती के नहर में कूदने की संदिग्ध घटना के बाद युवती के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। रविवार को रायहार पुल पर मिले पत्र में युवती ने आत्महत्या करने का जिक्र किया था। मगर जब पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची थी। तब तक कपडे़, पत्र आदि वहां नहीं मिला।


उल्लेखनीय है कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे थाना किशनी क्षेत्र में रायपुर पुल के समीप एक युवती के कपडे़, चप्पल आदि रखे देखकर कर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस जांच करने पहुंची तो वहां से पत्र, कपडे़ चप्पल आदि गायब हो चुके थे। पूछताछ में किसी ने भी युवती के नहर में कूदने की बात नहीं कही। पुलिस ने नहर में तलाश भी की मगर कुछ भी जानकारी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्र में बीमारी के चलते शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी थी। पता चला था कि तीन दिन पूर्व ही युवती की सगाई हुई थी। वहीं घर से कुछ गहने व नकदी भी गायब थे। वहीं जांच के दौरान नहर में कूदने की घटना संदिग्ध पाई गई थी। सोमवार को युवती के पिता करन सिंह ने पुत्री के शैक्षिक प्रमाण-पत्रों के साथ गायब होने की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें