फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान में मारपीट, तोड़फोड़

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात को गोपीनाथ अड्डा स्थित परचून की दुकान पर शराब पीकर आरोपियों ने दुकानदार से मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। घायल दुकानदार ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस भी मौके पर गई मगर कोई भी आरोप हत्थे नहीं चढ़ सका।

गोपीनाथ अड्डा के समीप निवास कर रहा अमित सक्सेना गोपीनाथ अड्डा पर ही परचून की दुकान करते हैँ। आए दिन वहां शराब पीकर लोग हंगामा करते हैं।

बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे जब उसकी दुकान के समीप शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे तो उसने मना किया इस पर गुस्साए आरोपियों ने उसके साथ लात घूसों से मारपीट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। शराब के नशे में धुत लोगों ने दुकान का काउंटर तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद यूपी 100 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। मगर तब तक आरोपी वहां से भाग गए थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें