फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के एक गांव में आरोपियों ने दलित महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर परिवारीजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं परिवारीजनों के विरुद्ध ही लूट की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। मगर पीड़ित की शिकायत पर तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को जब पीड़ित परिवार एसपी से शिकायत करने पहुंचा तो पुलिस दलित युवक को ही पकड़ कर थाने ले गई।
एक गांव निवासी दलित परिवार के खिलाफ जमीन के विवाद में गांव के ही विपक्षियों ने तीन दिन पहले नकदी व चेन लूटने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे आरोपी साथियों सहित घर में घुस आए। जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। दलित की पत्नी को आरोपियों ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। अन्य महिलाओं के साथ भी अश्लील हरकतें कीं। शोरशराबा सुनकर जब घर के बाहर ग्रामीण एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित परिवार जब थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शुक्रवार को जब पीड़ित परिवार एसपी राजेश एस से शिकायत करने पहुंचा तो विपक्षी पुलिस के साथ पीड़िता के पति को उठा कर थाने ले गए। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। वह दबंगों के इशारे पर उत्पीड़न कर झूठे मुकदमे में फंसा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर करहल जितेंद्र प्रताप का कहना है कि जिस व्यक्ति को कलक्ट्रेट से उठाया गया है। उसने जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल व कानूनगो को भगा दिया था। विपक्षी के साथ मारपीट की थी। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज है। आरोपी वांछित चल रहा था। शिकायतकर्ता खुद के बचाव में झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें