फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 साल के बुजुर्ग ने पत्नी  को कुल्हाड़ी से मार डाला

Tue, 24 May 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
37 साल साथ रहने के बाद ली 55 वर्षीय पत्नी की जान - फोटो : Getty
विज्ञापन
गांव कीठम में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे 55 वर्षीय प्रेमवती की सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। आरोप उसके 62 वर्षीय पति ओमप्रकाश पर है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। दोनों की शादी 37 साल पहले हुई थी। उसने पुलिस को बताया है कि झगड़े में उसे गुस्सा आ गया और उसके सिर पर शैतान सवार हो गया। इसी में उसने अपने हाथ खून से रंग लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश और प्रेमवती का एक बेटा और दो बेटियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। ओमप्रकाश और प्रेमवती संतान से अलग गांव के बाहर चौपाल पर बनी धर्मशाला में रहते थे। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। कई बार मारपीट हो चुकी थी। सोमवार दोपहर भी विवाद हो गया। उससे हुई पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि कहासुनी बढ़ी तो ओमप्रकाश आपा खो बैठा। उसने कहा कि चुप हो जा, वरना तुझे हमेशा के लिए चुप कर दूंगा। मगर प्रेमवती चुप नहीं हुई। तब ओमप्रकाश ने कुल्हाड़ी उठाई और पूरी ताकत के साथ प्रेमवती के सिर में दे मारी। वह लहुलुहान होकर गिरी और दम तोड़ दिया। कुल्हाड़ी प्रेमवती के शव के पास पड़ी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर कोई तहरीर नहीं आती है तो चौकीदार की ओर से केस दर्ज किया जाएगा। उसके परिवार से अभी तक कोई केस दर्ज कराने के लिए नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें