मैनपुरी। नवीन मंडी के आढ़ती से हुई लूट का खुलासा करने के लिए व्यापारियों ने पुलिस को चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। खुलासा नहीं होने पर चार दिन बाद व्यापारी और आढ़ती सिंधिया तिराहा पर चक्का जाम करेंगे। एएसपी के आश्वासन पर व्यापारियों और आढ़तियों ने शनिवार को क्रमिक अनशन स्थगित करने का निर्णय लिया।
मंडी के आढ़ती केशव सिंह के साथ हुई लूट के विरोध में फूडग्रेन कमीशन एजेंट एसोासिएशन के बैनर तले शनिवार को तीसरे दिन लक्ष्मी नरायन गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, सियाराम यादव, सुधीर गुप्ता, बिजेंद्र सिंह, घमंडी लाल गुप्ता, शसैलेष यादव, राजेंद्र सिंह, विवेक भदौरिया, रानू गुप्ता, पप्पू गुप्ता क्रमिक अनशन पर बैठे। दोपहर बाद मंडी पहुंचे एएसपी ओपी सिंह ने व्यापारियों की बात सुनकर वारदात का खुलासा करने के लिए दो दिन का समय मांगा। व्यापारियों ने उनको चार दिन का समय खुलासा करने को दिया।
वहीं, खुलासा नहीं होेने पर सिंधिया तिराहा पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष उपदेश यादव ने कहा मंडी में आढ़ती तथा व्यापारी की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। घटना के बाद पुलिस पीड़ित को कोई राहत नहीं देती है। घटनाओं को पुलिस गंभीरता से नहीं लिया जाता है। महामंत्री अनपुम कुशवाहा ने कहा पुलिस शीघ्र ही लूट का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। व्यापारी और आढ़ती सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। सतीश राजपूत, केशव सिंह, अहिवरन सिंह राजपूत, धनीराम यादव, नीटू राजपूत, रामवीर सिंह, सोबरन सिंह, गोविंद गुप्ता, रंजीत सक्सेना, ब्रजेश जैन, शिवराज सिंह, सुमंत राजपूत मौजूद रहे।