बरनाहल (मैनपुरी)। गांव नगला भूपाल में कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसान ने सूदखोरों से करीब चार लाख रुपये कर्ज लिया था। सूदखोरों के तकादे से परेशान होकर किसान ने यह कदम उठाया।
नगला भूपाल निवासी किसान चंद्रवीर यादव (40) के पास ढाई बीघा जमीन थी। परिजनों के अनुसार उसने पिछले सीजन में करीब 12 बीघा जमीन उगाई पर लेकर आलू की फसल की थी। फसल करने केे लिए उसने गांव तथा पड़ोस के सूदखोरों से करीब चार लाख रुपये कर्जा लिया था।
आलू उसने कोल्ड स्टोरेज में रख दिया। बाजार में अच्छी कीमत नहीं मिलने की वजह से वह कोल्ड स्टोरेज से आलू ही नहीं निकाल सका। उधर सूदखोर रुपया वापस करने के लिए दबाव बनाने लगे।
आए दिन के तकादे से तंग आकर उसने बुधवार शाम सात बजे खेत में जाकर नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
मामला जानकारी में नहीं है, जांच कराने के बाद उसके परिवार को सरकारी सहायता दिर्लाई जाएगी।
महेश प्रकाश, एसडीएम करहल