मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही कुछ लोगों ने खेत में काम कर रही महिला से छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। चीख सुनकर बचाने आए पति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत की है।
बुधवार को पीड़िता अपने पति के साथ खेत पर धान में खाद लगवा रही थी। दोपहर दो बजे के करीब खाद लगाते हुए पति खेत के दूसरे किनारे पर चला गया। पीड़िता का आरोप है कि तभी गांव के प्रधान का भतीजा और उसके अन्य साथी छेड़खानी करने लगे पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे पीटने लगे।
चीख सुनकर बचाने आए पति पर भी आरोपियों ने लाठी व डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली देते रहे। वहीं जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते रहे।
इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। पीड़िता इसकी शिकायत करने थाने में जाने लगी। तो उन्होंने रास्ता रोक लिया और थाने में नहीं जाने दिया। अजीत सिंह, श्रवन सिंह, सत्येन्द्र, सूरज सिंह, रेखा देवी, गीता देवी, अमर सिंह, सोनू ने एसपी से शिकायत की।