फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ममता वर्मा की कॉल डिटेल निकलवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डौकी के गांव मेहरा नाहरगंज में प्रापर्टी डीलर नाथूराम वर्मा की हत्या के मामले में फिरोजाबाद की जिला पंचायत सदस्य ममता वर्मा को आरोपी बना दिए जाने के बाद पुलिस अब उनके खिलाफ सुबूत जुटा रही है। अभी तक कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। इसमें देखा जा रहा है कि उनकी नाथूराम, समर सिंह और सुधीर से कब-कब कितनी बात हुई?
विज्ञापन


पांच जून को हुई इस वारदात में नाथूराम की हत्या के बाद लोगों ने सुधीर को पीटकर मार डाला था। समर सिंह भाग गया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि वारदात मुंशीदास आश्रम की 100 करोड़ की विवादित जमीन के सौदे के चक्कर में हुई। इसमें नाथूराम को 15 करोड़ रुपये बतौर कमीशन मिलने थे।

सुधीर, समीर इसे हड़पना चाहते थे। इस साजिश में ममता वर्मा भी शामिल रहीं। लेकिन नाथूराम का परिवार ममता की हिमायत में आ गया है। उनका कहना है कि ममता के खिलाफ क्या सुबूत है, उन्हें पुलिस बताए। पुलिस ने अब ममता के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है। एसपी पूर्वी नित्यानंद कुमार का कहना है कि जांच चल रही है। जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


नाथूराम की हत्या का खुलासा हो जाने के बाद बाबा मुंशीदास के आश्रम में संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद और बढ़ गया है। मुंशीदास के परिवार में पहले से विवाद चल रहा है। अब आसपास के कई लोगों ने जमीन पर दावा ठोक दिया है। इन लोगों ने प्रशासन से शिकायत कर रखी है कि आश्रम ने उनकी जमीन पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें