फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 60 वर्षीय महिला की गला काटकर हत्या, घर में पड़ा मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 25 Dec 2020 10:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मृतका के परिजनों से जानकारी लेते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की गला काट कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह महिला का शव घर के अंदर मिला। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन


एत्माद्दौला के मोतीमहल के शंभूनगर निवासी उर्मिला देवी (60 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय बच्चू सिंह अपने मकान में अकेली रहती थीं। मकान में ही परचून की दुकान चलाकर और भैंस पालकर जीवन यापन करती थीं। मृतका के चार पुत्र मुकेश, दिनेश, टीटू, प्रवीन सभी अलग-अलग मकान में रहते हैं।


शुक्रवार की सुबह छह बजे पड़ोसी दूध लेने और दुकान पर सामान लेने पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पड़ोसी ने दरवाजे से झांका तो उर्मिला देवी लहूलुहान हालत में पड़ी थीं। उसने इसकी सूचना तत्काल उनके एक बेटे को दी। बेटे के आने पर मकान का दरवाजा खोला गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर डॉग स्क्वायड को बुलाकर छानबीन की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी सिटी ने कहा कि जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें