फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया तमंचा व नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
शराब (प्रतीकात्मक फोटो)
विज्ञापन
फिरोजाबाद (टूंडला)। लाखों रुपये की अवैध शराब के मामले में जेल से छूटे शराब माफिया को पुलिस ने नशीला पाउडर, तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जेल से छूटने के बाद उसने अवैध शराब का धंधा शुरु कर दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने करीब पांच माह पूर्व उसायनी बैंक के पास से बीस लाख रुपये कहमत की अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि शराब माफिया सुखवीर सिंह यादव निवासी उसायनी हाल निवासी सिटी सेंटर टूंडला फरार हो गया था।

पुलिस के दबाव के चलते सुखवीर कोर्ट में सरेंडर के बाद 31 अगस्त को जमानत कर रिहा हो गया था। पुलिस की माने तो एक सितंबर को आरोपी ने फिर से शराब का धंधा शुरु कर दिया। पुलिस ने आरोपी को 19 पेटी शराब के साथ राजा का ताल स्थित बीआर होटल के पास से दबोच लिया लिया था, लेकिन पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह चौकी प्रभारी केपी सिंह ने आरोपी को उसायनी स्थित कार्पोरेशन बैंक के पास से दबोच लिया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, 210 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें