मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में भोगांव रोड स्थित खाद बीज की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने लाखों का माल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गांव गढ़िया निवासी सुनील कुमार भोगांव रोड पर कृष्णा बीज भंडार एवं कीटनाशक की दुकान है। मंगलवार रात को चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर प्रवेश किया।
अंदर लगे ताले तोड़कर समर, खाद बीज की बोरियां, कीटनाशक व करीब 43000 की नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह दुकान में नकब लगा देखकर ग्रामीणों ने सुनील को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।