फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाट टीम को देख खंभे पर चढ़े आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वाट टीम दो आरोपियों को पकड़ने पहुंची, तो आरोपी मोबाइल टावर पर चढ़ गए। जब पुलिस ने उतारना चाहा तो वह कूदकर जान देने की धमकी देने लगे। आखिरकार पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

स्वाट टीम इंचार्ज जोगेंद्र सिंह को मंगलवार की शाम सूचना मिली कि एक मामले में वांछित दो आरोपी करहल स्थित मकान के आसपास देखे गए हैं। इस सूचना पर तत्काल इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जब तक टीम उन तक पहुंच पाती, दोनों आरोपी भागकर पास ही एक मोबाइल टावर पर काफी ऊंचाई तक चढ़ गए। काफी देर तक उन्हें नीचे उतरने के लिए कहा जाता रहा, लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं हुए। जब टीम ने पकड़ने के लिए टावर पर चढ़ने की बात कही तो आरोपियों ने कूदकर जान देने की धमकी दे डाली। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो टीम को वापस लौटने के लिए कह दिया गया। हालांकि पुलिस ने दोनों का नाम बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें