फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एटा निवासी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी (बिछवां )। फर्दपुर तिराहा के पास गुरुवार दोपहर एक ट्रक ने एटा निवासी बाइक सवार को रौंद दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव मुरकटी निवासी 24 वर्षीय आशीष कुमार गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक से फर्दपुर तिराहा के पास पहुंचा तभी मार्ग से गुजर रहे किसी ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाने के साथ ही मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई। फोन द्वारा सूचना कर हादसे के बारे में बताया। थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें