फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन का इंतजार कर रही किशोरी को वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे उड़े परखच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी (दन्नाहार)। थाना क्षेत्र में बरनाहल मार्ग पर मां के साथ शहर आने के लिए वाहन का इंतजार कर रही किशोरी को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को नहीं उठने दिया। लोगों ने जाम लगाकर मृतक परिजनों को सहायता दिलाने की मांग की। एसडीएम और सीओ सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। सहायता दिलाने के आश्वासन के करीब एक घंटा बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


गांव लालपुर निवासी स्वर्गीय भूप सिंह की 15 वर्षीय पुत्री चांदनी मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे मां के साथ बरनाहल मार्ग पर लालपुर मोड़ के पास शहर आने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। चांदनी सड़क किनारे खड़ी थी, वहीं उसकी मां नीचे कच्ची जमीन पर बैठी थी। इसी बीच गुजर रहा कोई वाहन किशोरी को रौंदता हुआ निकल गया। जब तक मां कुछ समझ पाती चालक वाहन को लेकर भाग गया था। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

घटना से आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने जब शव उठाना चाहा तो ग्रामीणों ने मना कर दिया। इसके बाद करहल, कोतवाली व अन्य थानों की फोर्स पहुंच गई। स्थिति की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम अमित सिंह और सीओ सिटी राकेश पांडेय भी ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए समझाने पहुंचे। एसडीएम ने मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं ग्राम प्रधान ने आवास दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें