टूंडला। स्टेशन रोड पर देरा सायं मोपेड सवार दो युवकों को ईको गाड़ी ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घ्घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे के करीब एक मोपेड सवार दो युवक सुभाष चौराहे से बाजार की ओर आ रहे थे। रॉयल गार्डन के निकट ईको गाड़ी दोनो को रौंद कर फरार हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
घायल युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।