सड़क हादसे में एक की मौत
कैथल। पूंडरी में करीब छह महीने से सड़कों पर घूम रहे 40 वर्षीय व्यक्ति की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पूंडरी पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रख शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फतेहपुर निवासी रिटायर्ड फौजी ओमप्रकाश के बयान पर दर्ज मामले अनुसार वह सुबह 4 बजे सैर के लिए निकला तो मार्केट कमेटी के सामने करनाल-कैथल रोड पर सड़क किनारे करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा था। हेडकांस्टेबल विकास ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।