फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से चलते मिले आरओ प्लांट और चक्कियां

विज्ञापन
आरओ प्लांट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए विद्युत विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी। रात में तीन बजे से विद्युत विभाग के अफसरों ने चेकिंग की। इस दौरान घरेलू उपभोक्ताओं के साथ चक्की संचालक व पानी प्लांटों पर बिजली चोरी पकड़ी।
विज्ञापन


ग्रामीण विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन दुर्गाप्रसाद, एसडीओ अनिल शर्मा के निर्देशन में विद्युत टीमों ने गांव नगला पमारी, नगला पुन्नू सहित अन्य क्षेत्रों सोमवार अलसुबह तीन बजे से चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग में कनेक्शन होने के बावजूद मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा। ऐसे उपभोक्ताओं की वीडियो रिकार्डिंग करने के साथ उनके नाम व कनेक्शन नंबर नोट किए गए। नगला पुन्नू में पुष्पेंद्र द्वारा बिना कनेक्शन की पानी का आरओ प्लांट मिला। गांव पमारी में तालेवर सिंह व राजकुमार द्वारा चक्की चलाने के लिए मीटर बाईपास कर बिजली चोरी मिली।
विज्ञापन


अवर अभियंता धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि चेकिंग के दौरान रफीक, मुन्नालाल, सतेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, रमेशचंद्र, विजय सिंह, शिवसिंह, अंकित यादव, गुरुप्रताप यादव, शाहबुद्दीन, धीरज यादव, रंजीत सिंह, रामजीलाल, मूलचंद्र, लक्ष्मीनरायण सहित 19 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें