मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के हंस नगर कालोनी निवासी युवक ने अवसाद के चलते खुद को मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवारीजनों ने बताया कि कुछ समय पूर्व ही मृतक हल्द्वानी से बैंक की नौकरी से इस्तीफा देकर घर आ गया था। वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के हंसनगर कालोनी निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह (30) हल्द्वानी में बैंक आफ बडौदा की में कार्यरत था। कुछ समय पूर्व वह नौकरी से इस्तीफा देकर घर आ गया था। शनिवार शाम करीब 7.30 बजे उसने घर के जीने में तमंचा से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारीजन व पडोसी पहुंच गए। मगर तब तक नरेंद्र की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक परिवारीजनों से जानकारी जुटाई। परिवारीजनों के मुताबिक मृतक अवसाद में चल रहा था। उसका उपचार आगरा में चल रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।