फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को भटक रहा पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। दहेज की खातिर ससुरालीजनों द्वारा विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी और बेटी को न्याय दिलाने के लिए पिता दर-दर भटक रहा है। पीड़ित ने डीआईजी कानपुर से विवेचना भर्थना थाना से ट्रांसफर कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला तुरकिया निवासी रामदास ने अपनी पुत्री विनीता की शादी चार साल पूर्व बिजेंद्र कुमार उर्फ मोनू पुत्र अमर सिंह निवासी भर्थना इटावा के साथ की थी। आरोप है कि विनीता के ससुरालीजन दहेज में कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। 12 अगस्त को ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर दी।

भर्थना पुलिस ने पति बिजेंद्र सिंह उर्फ मोनू, ससुर अमर सिंह, देवर आदर्श और ननद कंचन के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर ली लेकिन 20 दिन का समय गुजर गया, पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है। 28 अगस्त को रामदास कुछ लोगों को साथ लेकर डीआईजी कानपुर से मिला और विवेचना फिरोजाबाद ट्रांसफार कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें