फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमला नगर मेें 30 मिनट में पर्स और मोबाइल लूट

Wed, 17 Feb 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बाइकर्स गैंग की वारदात नहीं रुक रही हैं। कमला नगर में 30 मिनट के अंदर एक महिला से पर्स तो युवती से मोबाइल लूट लिया गया। सूचना पर आई पुलिस बस कार्रवाई का आश्वासन देकर लौट गई। बता देें, सोमवार को भी बदमाशों ने शास्त्रीपुरम और दयालबाग क्षेत्र में लूट की वारदात की थीं।
विज्ञापन

कमला नगर में मंगलवार रात तकरीबन नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने अग्रवाल सेवा सदन के बाहर से एक महिला से पर्स लूट लिया। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं दूसरी घटना मेन बाजार की है। कमला नगर निवासी नेहा किसी काम से बाजार आई थी। वह फोन पर बात कर रही थी। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया। नेहा ने बदमाशों के पीछे दौड़ भी लगाई, लेकिन वे भाग निकले। मोबाइल लूटे जाने के बाद नेहा फूट-फूटकर रोने लगी। यह देखकर भीड़ लग गई। व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल भी पहुंच गए। इस मामले में एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह को भी जानकारी दी गई। क्षेत्र के लोगों कहना था कि आए दिन पर्स और मोबाइल लूट की वारदात हो रही हैं। इसके बावजूद पुलिस इन पर रोक नहीं लगा पा रही है। मोबाइल लूट की वारदात उस स्थान पर हुई जहां से चंद कदम की दूरी पर पुलिस पिकेट भी रहती है। इन घटनाओं से आक्रोश है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें