फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 टन मिलावटी तेल और रिफाइंड किया सील

Tue, 18 Oct 2016 01:10 AM IST
29 टन मिलावटी तेल और रिफाइंड किया सील
विज्ञापन
29 टन मिलावटी तेल और रिफाइंड किया सील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ताबड़तोड़ छापे के बाद भी मिलावट माफिया का खेल धड़ल्ले से जारी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने देवरी रोड लक्ष्मी पैलेस स्थित श्रीराम ट्रेडर्स पर छापा मारा। वहां सरसों के तेल में सोयाबीन रिफाइंड मिलाया जा रहा था। टीम ने जांच के लिए तेल के तीन नमूने भरे हैं। 
विज्ञापन

एफएसडीए की टीम को श्रीराम ट्रेडर्स पर मिलावट की सूचना मिली थी। टीम ने छापा मारा तो वहां सरसों के तेल में रिफाइंड सोयाबीन मिलाया जा रहा था। इसके बाद इसे बिक्री के लिए सप्लाई किया जाता। यहां से 1560 किग्रा सरसों का तेल और 1400 लीटर रिफाइंड जब्त किया है। जिला अभिहीत अधिकारी विनीत यादव ने बताया कि गोदाम मालिक मनोज पुत्र रामपाल है। यहां सरसों के तेल में रिफाइंड मिलाया जा रहा था। ये रिफाइंड है या फिर इसमें भी मिलावट, इसकी जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। टीम के साथ मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा रहे।

रिफाइंड से 30-50 रुपये महंगा है सरसों का तेल
सरसों का तेल रिफाइंड के मुकाबले महंगा है। बाजार की बात करें तो एक लीटर का पैकेट करीब 70-85 रुपये के बीच है। खुले की कीमत 60-80 रुपये, वहीं सरसों का तेल का पैकेट 110-130 रुपये है, खुले में ये 90-110 रुपये है। मोटे मुनाफे के लिए जमकर मिलावट की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें