मैनपुरी। कटरा समान निवासी व्यापारी की हत्या उधारी के रुपये को लेकर अपमानित करने को लकर अंजाम दी गई थी। नौकर ने ही साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने एक साथी को तमंचा, लूटी गई बाइक व एलईडी के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने प्रेसवार्ता कर घटनाक्रम का खुलासा किया। थाना किशनी क्षेत्र के कटरा समान निवासी व्यापारी पेशकार की हत्या करने के बाद शव को उसी की इलेक्ट्रानिक की दुकान में दीवान बेड के नीेचे दबा दिया गया था।
तीसरे दिन पुलिस ने तलाशी के दौरान दीवान बेड से शव बरामद किया था। इस बीच 30 लाख की फिरौती की मांग भी की गई थी। व्यापारी हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी अजय शंकर राय ने पुलिस टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया था। शनिवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ऊसराहार जाने वाले मार्ग पर व्यापारी की लूटी हुई बाइक, एलईडी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कोमल गोस्वामी निवासी सम्राट अशोक नगर झींझक जनपद औरेया बताया। हत्याकांड को लेकर उसने जो कहानी बयां की वह एक नौकर के अपमानित होने के बाद बदले की निकली।
बताया कि वर्ष 2017 में पेशकार ने इलेक्ट्रानिक की दुकान खोली थी। इस पर बड़े लला उर्फ महबूब निवासी अशोक नगर थाना सिकंदरा कानपुर देहात नौकरी करता था। उसने मृतक से करीब 20 हजार रुपये उधार लिए थे। दो माह पूर्व नौकरी भी छोड़ कर चला गया। पेशकार ने कई बार रुपयों का तकादा किया कुछ समय पूर्व बड़े लला के गांव जाकर रुपये मांगे। इस दौरान उसे जमकर भला बुरा भी कहा था। अपमानित होने के बाद बड़े लला ने अपमान का बदला लेने के लिए पेशकार की हत्या की योजना बनाई। एक जुलाई को फोन कर साथी गुड्डू खां और उसे फोन कर सिकंदरा बुलाया। वहां से तीनों ट्रक पर बैठकर इटावा पहुंचे। वहां से बस से विधूना चौराहा आने के बाद कटरा समान तक पहंचे। रात को फोन कर पेशकार को रुपयो का हिसाब करने के लिए दुकान पर बुलाया।
दुकान पर आने के बाद वहां दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद बड़े लला और गुड्डू ने रस्सी से गला दबाकर पेशकार की हत्या करने के बाद शव को दीवान बेड में छिपा दिया। इसके बाद बाइक से तीनों चले गए थे। शनिवार को कोमल बाइक छिपाने के लिए फिरोजाबाद बहन के घर जा रहा था। तभी रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एसपी ने व्यापारी हत्याकांड खुलासे मं सर्विलांस टीम की अहम भूमिका बताते हुए कार्य की प्रशंसा की। गिरफ्तार आरोप को जेल भेजने के साथ ही गुड्डू और बड़े लला की तलाश में दबिश दी जा रही है।