मैनपुरी-बिछवां। गांव जमथरी के पास गुरुवार की सुबह बाइक सवार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के नगला कीरत कांशीराम आवास निवासी 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं, घायल साथी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली क्षेत्र के नगला कीरत कांशीराम कालोनी निवासी 16 वर्षीय राघवेंद्र चौहान साथी सोनू के साथ थाना बिछवां क्षेत्र के गांव जगतपुर गया था।
गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे लौटते समय गांव जमथरी के पास मार्ग से गुजर रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसेे में राघवेंद्र की मौके पर ही मौत हसो गई। वहीं साथी सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोनू को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी होने के बाद रोते बिलखते मृतक परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।